प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान की एक प्रसिद्ध कपड़ा कंपनी कैस्पियन फ़ैब्रिक्स के डायरेक्टर ने बताया है कि बच्चों को होने वाली बुख़ार की बीमारी बहुत ख़तरनाक होती है और उसे सही समय पर कंट्रोल करना सबसे अहम होता है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को होने वाले बुख़ार को सही समय पर कंट्रोल नहीं किया जाता तो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है।
कैस्पियन फ़ैब्रिक्स के डायरेक्टर ने बताया कि उनकी कंपनी ने बच्चों के विशेष कपड़ों को इस तरह बनाया है कि जो उनके शरीर के सही तापमान बताता है। उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी नवजात शिशुओं के कपड़ों को ऐसे डिज़ाइन किया गया है कि जब उनके शरीर का तापमान 37 डिग्री से ऊपर जाएगा तो वह अपने रंग बदलना शुरू कर देगा। कंपनी के डारेक्टर ने कहा कि लड़कों के कपड़े का रंग नीले रंग से सफ़ेद और लड़कियों के कपड़े का रंग गुलाबी से सफ़ेद में बदल जाएगा, जिससे बच्चों के माता-पिता को पता चल जाएगा कि उनके बच्चे को बुख़ार चढ़ रहा है और वह उसका तुरंत इलाज करा सकेंगे।